मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक बल्हा की तहसील मिहींपुरवा के ग्राम सभा वनघुसरी भवानियापुर माजरा बरुआ में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इससे बाबा बुद्धेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग सीधे बाबा बुद्धेश्वरनाथ धाम तक जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद खराब पड़े हैंडपंप की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हैंडपंप लंबे समय से खराब अवस्था में पड़ा है, लेकिन संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में ग्राम प्रधान रामनिवास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जितने भी हैंडपंप खराब पड़े हैं, उनकी मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी खराब हैंडपंपों को सही कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
बाबा बुद्धेश्वरनाथ मार्ग पर हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












