Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खंभे लगे, लेकिन बल्ब गायब:नया पुरवा अंधेरे में डूबा, ग्रामीणों ने स्ट्रीट...

खंभे लगे, लेकिन बल्ब गायब:नया पुरवा अंधेरे में डूबा, ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की


जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत अचरौरा (शाहपुर) के मजरा नया पुरवा में स्ट्रीट लाइटों का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। गांव में बिजली के खंभे तो लगे हैं, लेकिन लंबे समय से उन पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गई हैं। इससे शाम ढलते ही पूरा मजरा अंधेरे में डूब जाता है। ग्रामीण अकबर अली और शब्बीर ने बताया कि गांव की गलियों और सड़कों पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। रात के समय लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण आवारा पशुओं और जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं बुजुर्गों को रात में बाहर निकलने में परेशानी होती है। बिजली के खंभे लगे होने के बावजूद उन पर लाइटें न लगना संबंधित विभाग और स्थानीय निकाय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। नया पुरवा निवासी अकबर अली, शब्बीर, मुबारक और अजमत अली समेत अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से गांव के प्रमुख स्थानों पर जल्द स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे गांव की गलियां रोशन होंगी और लोगों को अंधेरे से राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments