Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में घुसी कार:दंपति समेत दो मासूम...

बस्ती में ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में घुसी कार:दंपति समेत दो मासूम घायल, अस्पताल मे इलाज जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक में शनिवार / रविवार देर रात एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। महाराजगंज कस्बे के ओवरब्रिज पर एक खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। घायलों में एक दंपति और उनकी पांच वर्षीय बेटी शामिल हैं। यह घटना देर रात लगभग 12 बजे के बाद हुई। लखनऊ से बस्ती की ओर जा रहा ट्रक ट्रेलर (संख्या HR 58 E 1406) ओवरब्रिज पर खड़ा था। इसी दौरान, बस्ती की ओर आ रही कार (संख्या UP32MK 2290) अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक सोनू गुप्ता (32 वर्ष), उनकी पत्नी सुमित्रा देवी (30 वर्ष) और पांच वर्षीय पुत्री तेजल घायल हो गईं। सभी को सामान्य चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही एनएचआई की पेट्रोलिंग टीम और हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। मौके पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम भी मौजूद रही। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एनएचआई की मदद से हाईवे से हटवाया गया, जिससे यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments