Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पुलिस मुठभेड़ में फरार गोतस्कर गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, 8...

बस्ती में पुलिस मुठभेड़ में फरार गोतस्कर गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, 8 आरोपी पकड़ाए; चार गोवंश और अवैध हथियार बरामद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। परसरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार चल रहे आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसरामपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पहले सात तस्कर हुए थे गिरफ्तार थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 मई को मुखबिर की सूचना पर पचौरी बाग में छापेमारी की थी। इस दौरान राकेश यादव, सहबान उर्फ छोटू, आयुष प्रताप सिंह, सहजाद हुसैन, रामअवतार यादव, मुरली सोनकर और असलम को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके कब्जे से चार गोवंश पशु भी बरामद किए थे। सभी आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जबकि सद्दाम मौके से फरार हो गया था। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ शनिवार भोर में नक्टवा पुल गांव सहरिया नई दुनिया के पास पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान फरार आरोपी सद्दाम को घेरने की कोशिश की गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गोवंश तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments