Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में धूमधाम से मनाया गया शनि जन्मोत्सव:झांकी, भजन संध्या और भंडारे...

सिसवा में धूमधाम से मनाया गया शनि जन्मोत्सव:झांकी, भजन संध्या और भंडारे का आयोजन, देर रात हैप्पी बर्थडे के भजन पर झूमे श्रद्धालु


सिसवा कस्बे के चित्रगुप्त नगर वार्ड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में शनिवार की रात शनि जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक झांकियां सजाई गईं और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। प्रातःकाल से ही मंदिर में शनिदेव की पूजा-अर्चना और अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। मंदिर के पुजारी ने गर्भगृह में शनिदेव का फूल-मालाओं से श्रृंगार किया। सायंकाल आयोजित भजन संध्या की शुरुआत भजन गायक पंकज सोनी ने गणेश व हनुमत वंदना से की। उन्होंने ‘ये सिंगणापुर वाले का दरबार है, जो भी मांगों मिलता न इंकार है’ और ‘मेरी विनती आज कबूल करो’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य व अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अमित अंजन ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘एक बली भैरो और दूजे हनुमान महादेव शिव के हैं दोनों संतान’, ‘छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ बाबा मरते दम तक’ और ‘इतनी कृपा करो कि अभिमान ना करूँ मैं जब भी बुरा मैं सोचूं अंज़ाम से डरूँ मैं’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय कर दिया। अमित अंजन ने ‘वो सब जनता है तेरे भाव तेरे आंसू पहचानता है’ भजन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही, उन्होंने ‘नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो’ भजन के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन दर्शन को भी रेखांकित किया। इसके उपरांत भजन गायक शिबू केडिया, उमेश ‘उमंग’, उमा जायसवाल, ठाकुर बृजेश शर्मा, मयंक मद्धेशिया और अंजलि ने भी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक जोड़े रखा। मध्य रात्रि को भक्तों ने केक काटकर शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी गिरधारी केडिया, अवध किशोर सुल्तानिया उर्फ टिल्लू, वार्ड सभासद प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा, विजय पाठक, बबलू शर्मा, महेंद्र अग्रवाल, विश्वनाथ जायसवाल, सोनू जायसवाल, नीरज विश्वकर्मा, मोहन रौनियार, अंकित लाठ, देवेंद्र जायसवाल, मुरारी कलकतिया, सत्यम मालवीय और पुजारी सुभाष जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments