सूरत । देशभर में शुरू हुई जनगणना प्रक्रिया के बीच आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने सूरत स्थित अपने निवास पर सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में परिवार सहित जनगणना की जानकारी साझा की। इस दौरान अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर जनगणना प्रक्रिया पूरी की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और जनहित की नीतियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सही और पूरी जानकारी देकर जनगणना अभियान में सहयोग करें।












