बयारा डुमरियागंज भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा और बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में खांसी, गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द और त्वचा रोग सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 233 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 40 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 37 मरीजों, पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास ने 46 मरीजों, पीएचसी कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 30 मरीजों और पीएचसी बिस्कोहर में डॉ. एससी शर्मा ने 80 मरीजों का इलाज कर उन्हें मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराईं। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी सोहना, कोहडौरा और बिस्कोहर पहुंचकर आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित पाए गए। अधीक्षक ने निर्देश दिए कि अस्पताल में आवश्यक दवा सूची के अनुसार दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डॉ. ओझा ने मरीजों को सलाह दी कि वे मौसम के तापमान को देखते हुए ताजे फल, खीरा, ककड़ी, नींबू, मोसंबी और ताजी हरी सब्जियों का अपने भोजन में अधिक इस्तेमाल करें। इस अवसर पर पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, विनय किशोर और मनोज मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
जन आरोग्य मेले में 233 मरीजों का इलाज:भनवापुर के पांच पीएचसी में हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












