गोरखपुर,गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के सभागार में आज 17 मई को एक शोक सभा आहूत की गई।शोक सभा में उपस्थित सदस्यों और मीडिया कर्मियों ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य व दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार आशीष श्रीवास्तव के पुत्र शुभम श्रीवास्तव और प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य मिथिलेश मिश्रा के पिता कामता मिश्रा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस दौरान प्रेस क्लब के कार्यकारणी सदस्य डॉ मनोज कुमार मिश्रा, अजित सिंह ,पूर्व अध्यक्ष अरविंद राय, रीतेश मिश्र,वरिष्ठ सदस्य टीपी शाही,सतीश पांडेय,शिव हर्ष द्विवेदी,जितेंद्र पांडेय वेद पाठक,राजेश सोनकर,आनंद चौधरी,सुशील गुप्ता,राजू सैनी,नीरज श्रीवास्तव,आलोक श्रीवास्तव,सुभाष गुप्ता,राजेश कुमार,अंगद प्रजापति,अमर चंद श्रीवास्तव,सज्जाद अहमद,बैजू गुप्ता,निर्भय गुप्ता,मुहम्मद हुसैन,सिराज ,नीतीश सिंह,प्रवीण कुशवाहा, सतीश शुक्ला सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
शोक सभा,पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












