#बस्ती_न्यूज
बस्ती में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बस्ती ने युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस योजना के तहत युवाओं को जर्मन और जापानी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित इस योजना का लक्ष्य युवाओं को आधुनिक और वैश्विक रोजगार बाजार के लिए तैयार करना है। विदेशी भाषाओं का ज्ञान प्राप्त कर युवा देश और विदेश की विभिन्न कंपनियों तथा संस्थानों में नए रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर “Language Training Registration” टैब के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पोर्टल पर पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा और चयनित अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय परिसर में ही प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में विदेशी भाषाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह प्रशिक्षण युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। आवेदन प्रक्रिया या पंजीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, कटरा मूड़घाट रोड, बस्ती में संपर्क कर सकते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में युवाओं को निशुल्क विदेशी भाषा प्रशिक्षण:जर्मन और जापानी सीखने के लिए रोजगार संगम पर आवेदन शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











