बहराइच में रिसिया-मिर्जापुर मार्ग पर डिहवा भट्ठे के पास रविवार दोपहर बाइक और बुग्गी (घोड़ा गाड़ी) की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार और बुग्गी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रिसिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल बाइक सवार कृष्णा वर्मा को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बुग्गी चालक शरीफ का इलाज रिसिया सीएचसी में चल रहा है। थाना रिसिया के अंतर्गत, करनिया गांव निवासी कृष्णा वर्मा (18) पुत्र स्वर्गीय प्रेम शंकर वर्मा किसी काम से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। डिहवा के पास ईंट भट्ठे के निकट अचानक सामने से बुग्गी आ गई, जिससे उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बुग्गी पर सवार नरसिंडीहा निवासी शरीफ (32) पुत्र इस्लाम अली भी घायल हो गए। परिजनों और पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया पहुंचाया। कस्बा चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और दोनों घायलों का उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
बहराइच में बाइक-बुग्गी की टक्कर में दो घायल:एक युवक की हालत गंभीर, रिसिया-मिर्जापुर मार्ग पर हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












