जनपद सिद्धार्थनगर के लोटन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिवंशपुर चौकी पुलिस ने नेपाल ले जाए जा रहे अवैध गुटखा और जर्दा का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। चौकी इंचार्ज राहुल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, विरेंद्र जायसवाल के पुत्र अनीश जायसवाल द्वारा यह माल नेपाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन बोरा शुद्ध प्लस गुटखा और एक बोरा 4 बंडल शुद्ध प्लस जर्दा जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया। इस कार्रवाई में चौकी इंचार्ज राहुल गुप्ता के साथ मोहम्मद खुर्शीद, कन्हैया यादव, बलराम यादव और आनंद निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरामद गुटखा, जर्दा और वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।
सिद्धार्थनगर में नेपाल जा रहा गुटखा-जर्दा जब्त:हरिवंशपुर पुलिस ने की कार्रवाई, बाइक जब्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












