बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित मरी माता मंदिर के पास पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर हमला किया गया। कार सवार दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी है। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। झींगा घाट इलाके का रहने वाला उत्कर्ष, जो गाड़ियों की रिकवरी का काम करता है, अपने साथी नीरज के साथ मंदिर के पास खड़ा था। तभी सात से आठ कार सवार दबंगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में नीरज के सिर में चोट आई है। हमले का विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें उत्कर्ष के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि घायल युवकों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना में शामिल युवकों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बहराइच में फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली:पुरानी रंजिश में कार सवारों ने दो युवकों पर किया हमला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












