#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के लौकिहवा गांव से लापता हुईं दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार रात सकुशल बरामद कर लिया। बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के निर्देशन में की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चंद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। रागिनी (9) पुत्री सत्यनारायण और दिव्या (10) पुत्री चंदू राजभर, निवासी लौकिहवा, थाना कोतवाली, बस्ती, घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गई थीं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और बच्चियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने लगातार सघन खोजबीन करते हुए दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में लापता दो बच्चियां सकुशल मिलीं:पुलिस ने कार्रवाई कर परिजनों को सौंपा, बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिवार में खुशी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












