#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के ग्राम बरहपेड़ा मुसहा निवासी रोहन वर्मा का पैरामिलिट्री सेवा में चयन हो गया है। राजेंद्र प्रसाद के पुत्र रोहन को 111 फील्ड बटालियन (पैरामिलिट्री सेवा) कुमाऊं में भर्ती के लिए चुना गया है। रोहन वर्मा ने यह सफलता बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान की मदद के, सेल्फ स्टडी और लाइब्रेरी में घंटों मेहनत करके हासिल की है। उनकी लगन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। प्राप्त चयन पत्र के अनुसार, रोहन वर्मा को रविवार को उत्तराखंड स्थित केंद्र पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। रोहन वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने भाई दीपक, परिजनों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग तथा मार्गदर्शन के कारण ही वह यह उपलब्धि हासिल कर सके। रोहन वर्मा की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उनका मानना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बरहपेड़ा मुसहा के रोहन वर्मा का पैरामिलिट्री में चयन:सेल्फ स्टडी से मिली सफलता, उत्तराखंड में करेंगे रिपोर्ट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












