महराजगंज के रितेश कुमार चौधरी ने हरिद्वार में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यह उपलब्धि हासिल की। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 16 और 17 मई 2026 को उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित की गई थी। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में महराजगंज जनपद की निचलौल तहसील निवासी रितेश कुमार चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजस्थान के विवेक कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। रितेश चौधरी ने नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में भाग लेकर अपने जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इससे पहले भी उन्होंने मथुरा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के रितेश चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक:नेशनल चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में किया शानदार प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












