#बस्ती_न्यूज
बस्ती-अयोध्या हाईवे पर छावनी ब्लॉक मुख्यालय के पास सोमवार को एक अनियंत्रित वाहन ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती-अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो वाहन टकराए:खाई में गिरी कार, दो लोगों का इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












