Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शादी समारोह में अंडा फेंकने पर विवाद, 4 लोग घायल:डुमरियागंज के बढ़या...

शादी समारोह में अंडा फेंकने पर विवाद, 4 लोग घायल:डुमरियागंज के बढ़या भोलानाथ गांव में 6 नामजद, 8 अज्ञात पर केस


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बढ़या भोलानाथ गांव में एक शादी समारोह के दौरान बच्चों द्वारा अंडा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए और एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले में 6 नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शुक्रवार रात को गांव निवासी इरफान अहमद पुत्र मो. मारूफ के घर वलीमा कार्यक्रम के दौरान हुई। इरफान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अंडा फेंकने को लेकर चौकनिया गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों को भी पीटा गया। मारपीट में घायल हुए लोगों को परिजन थार गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल में पहले से मौजूद हमलावरों ने दोबारा उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाकर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान घायल इरफान और उनके पिता को भी चोटें आईं। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments