नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाए जा रहे 98 बोरी कद्दू के बीज सोमवार को ठूठीबारी क्षेत्र में बरामद किए गए। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक ट्रैक्टर पर लदे इन बीजों को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल का निवासी है। जानकारी के अनुसार, अनिल यादव निवासी गोइनी, थाना गोबररहिया, जिला नवलपरासी (नेपाल) के कब्जे से यह कद्दू बीज और ट्रैक्टर बरामद किया गया। एसएसबी ने आरोपी को ठूठीबारी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे चालान कर दिया है। तस्कर नेपाल से सस्ते दामों पर कद्दू के बीज खरीदकर भारतीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। नेपाल में यह बीज लगभग 500 से 600 रुपये प्रति किलो बिकता है, जबकि भारतीय क्षेत्र में इसकी कीमत 900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। भारत में अधिक कस्टम ड्यूटी के कारण इसकी तस्करी की जाती है। कद्दू के बीजों की मांग इनके औषधीय गुणों (हृदय, लीवर और प्रोस्टेट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद) के कारण अधिक है। तस्कर पगडंडियों के रास्ते इन बीजों को भारतीय क्षेत्र में पहुंचाते हैं। यह भी पता चला है कि भारत में आयात शुल्क अधिक होने के कारण इसे अमेरिका से नेपाल में आयात कर फिर पगडंडियों के रास्ते भारत लाया जाता है। नेपाली मुद्रा भारतीय रुपये की तुलना में सस्ती होने के कारण दामों में बड़ा अंतर आ जाता है। सीमावर्ती गांवों में बने गोदामों में इन बीजों को डंप किया जाता है और फिर वाहनों के जरिए भारत के महानगरों में भेजा जाता है। जगह न मिलने पर धंधेबाज इन्हें गन्ने के खेतों में छिपा देते हैं। तस्कर बेरोजगार युवाओं को धन का लालच देकर तस्करी कराते हैं। साइकिल और बाइक से सीमावर्ती क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए कैरियर को 500 से 1000 रुपये मिलते हैं। सोनौली थाना क्षेत्र के श्यामकाटसियरहिया, लक्ष्मीनगर, भगवानपुर, मदरी, निपानिया, सेवतरी, खनुआ, डालीजोगियाबारी, छपवा, सम्पतिहा और बरगदवा जैसे क्षेत्रों से कैरियर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि कद्दू बीज बरामदगी के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। नेपाल से कद्दू के बीज की तस्करी कोई नई बात नहीं है। समय-समय पर तस्कर मौका देखकर सरहद पार करते रहते हैं। फरवरी 2026 में सोनौली सीमा क्षेत्र में एसएसबी ने एक पिकअप वाहन से 350 किलोग्राम कद्दू के बीज और भारी मात्रा में तुर्की मक्का पकड़ा था। इसके अलावा, नवंबर 2025 में कोल्हुई क्षेत्र में पुलिस ने बेलवा तिराहा गांव के पास से 20 बोरी अवैध कद्दू के बीज बरामद किए थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नेपाल से 98 बोरी कद्दू बीज बरामद:महराजगंज में तस्कर गिरफ्तार, कस्टम ड्यूटी से बचने को हो रही थी तस्करी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












