महराजगंज जनपद के निचलौल विकास क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कपरौली में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार सुबह प्रधानाध्यापक के विद्यालय पहुंचने पर चोरी का पता चला। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी और निचलौल थाने में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। प्रधानाध्यापक जयप्रकाश द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, अराजक तत्वों ने विद्यालय के कमरों के ताले तोड़े। चोर मध्यान्ह भोजन के लिए रखा चावल, दो बोरी गेहूं, एक गैस सिलेंडर और एक बड़ा हंडा चुरा ले गए। चोरों ने विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ भी की, जिससे कुछ अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे जब वह विद्यालय पहुंचे, तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई। विद्यालय से खाद्यान्न और रसोई से संबंधित सामान चोरी होने के कारण मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। प्रधानाध्यापक ने प्रशासन से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय जैसे सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा के लिए गंभीर कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस संबंध में थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के निचलौल में प्राथमिक विद्यालय कपरौली में चोरी:राशन व गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












