17 मई की रात 10 बजे से गायब; रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज, परिवार में मातम
श्रावस्ती।थाना क्षेत्र मल्हीपुर के ग्राम पंचायत ग्रामवापुर शिकारी निवासी राज राम पुत्र नायब उर्फ सुखराज, उम्र 22 वर्ष, 17 मई 2026 को रात करीब 10 बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने रातभर और अगले दिन रिश्तेदारों-नातेदारों के यहां काफी खोजबीन की। कहीं पता न चलने पर परेशान परिजनों ने थाना मल्हीपुर में तहरीर दी। थाना अध्यक्ष मल्हीपुर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 17 मई 2026 को गुमशुदगी दर्ज कर ली है।युवक के लापता होने से परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस व परिजन युवक की तलाश में जुटे हैं।
अपील:* यदि किसी व्यक्ति को राज राम के संबंध में कोई जानकारी मिले तो थाना मल्हीपुर या परिजनों को उपरोक्त पते ग्रामवापुर शिकारी पर सूचित करें।
बॉक्स: विवरण
नाम: राज राम पुत्र नायब उर्फ सुखराज
*उम्र:* 22 वर्ष
निवासी:* ग्राम पंचायत ग्राम रमवापुर शिकारी, थाना मल्हीपुर
लापता होने का समय: 17 मई 2026, रात 10 बजे
रिपोर्ट:* मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज












