Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल में पेट्रोल-डीजल की कमी से लोग परेशान:नो-स्टॉक के बोर्ड देख लौटे...

निचलौल में पेट्रोल-डीजल की कमी से लोग परेशान:नो-स्टॉक के बोर्ड देख लौटे वाहन चालक, पंपों पर लंबी कतारें


महराजगंज जनपद के निचलौल और आसपास के इलाकों में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है। कई पेट्रोल पंपों पर ‘नो-स्टॉक’ के बोर्ड लगे होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग आवश्यक कार्यों के लिए ईंधन की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप भटकने को मजबूर हैं। मंगलवार सुबह से ही निचलौल और सिरौली स्थित पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। बाइक, कार और अन्य चारपहिया वाहन चालक घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जहां भी पेट्रोल या डीजल उपलब्ध होने की खबर मिल रही है, वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे कई स्थानों पर ईंधन भरवाने की होड़ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीमित उपलब्धता के कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन वितरण की सीमा तय कर दी गई है। वाहन चालकों को अधिकतम 200 रुपये का पेट्रोल और 500 से 1000 रुपये तक का डीजल ही दिया जा रहा है। पंप संचालकों के अनुसार, पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक ईंधन पहुंच सके। इस ईंधन संकट का असर अब दैनिक जीवन पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। व्यापार, परिवहन और रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग विशेष रूप से परेशान हैं, क्योंकि उन्हें कई किलोमीटर दूर से ईंधन की तलाश में आना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है, ताकि आम जनजीवन सुचारु रूप से चल सके। पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में ईंधन खरीदने से कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments