श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसहियाखुर्द में अज्ञात चोरों ने पंचायत कार्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीती रात हुई इस घटना में चोर कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, सीसी कैमरा डीवीआर और माउस सहित कई अन्य महत्वपूर्ण उपकरण चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। चोरी हुए ये उपकरण पंचायत के दैनिक कामकाज में इस्तेमाल होते थे, जिससे प्रशासनिक कार्यों के प्रभावित होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम जांच में जुटी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
रात के अंधेरे में पंचायत सचिवालय को बनाया निशाना:कीमती उपकरणों के साथ CCTV का DVR भी चुरा ले गए चोर, सरकारी कामकाज ठप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












