Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिरसिया में जमीन विवाद पर बढ़ा तनाव:लाठी-डंडों के साथ पहुंचे लोग, पुलिस...

सिरसिया में जमीन विवाद पर बढ़ा तनाव:लाठी-डंडों के साथ पहुंचे लोग, पुलिस सूचना से टला संघर्ष


श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत गूलरा के फटवा गांव में जमीन विवाद ने तनाव बढ़ा दिया है। आरोप है कि एक पक्ष के 10 से 15 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर शिवकुमार यादव के घर की ओर बढ़ने लगे, जिससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी पक्ष मौके से लौट गया, जिससे संभावित संघर्ष टल गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों के साथ गांव के बगीचे की ओर जाते दिख रहे हैं। पीड़ित शिवकुमार यादव ने आरोप लगाया है कि विपक्षी लोग उनके परिवार को डराने और हमला करने के इरादे से पहुंचे थे। यह मामला गांव की जमीन और रास्ते से जुड़े पुराने विवाद का है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि गाटा संख्या 893, 894, 895 और 899 की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी इस जमीन पर कब्जा करने और रास्ता बंद करने का प्रयास कर रहा था, जिसके विरोध के बाद तनाव बढ़ा। शिवकुमार यादव ने अपने शिकायत पत्र में कुछ ग्रामीणों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर की तरफ बढ़े थे। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि विपक्षी लोग पहले भी कई बार धमकी दे चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के दौरान गांव में भय का माहौल था। महिलाएं और बच्चे घरों में छिप गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने की खबर से स्थिति बिगड़ने से बच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments