Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में युवक को जहरीले सांप ने काटा:परिजनों ने सांप को मारा,...

बहराइच में युवक को जहरीले सांप ने काटा:परिजनों ने सांप को मारा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज


बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक को सांप ने काट लिया। परिजनों ने सांप को मार डाला और युवक को मृत सांप के साथ जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना मटेहिया ग्राम में हुई। गांव निवासी संतोष रात का खाना खाने के बाद घर की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। तभी उनका पैर वहां छिपे एक सांप पर पड़ गया, जिसने उन्हें काट लिया। संतोष की चीख सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को देखा और डंडे से पीटकर मार डाला। इसके बाद परिवार के लोग संतोष और मृत सांप को एक थैली में बंद कर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सांप को देखने के बाद संतोष का इलाज शुरू किया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सांप जहरीली प्रजाति का था, लेकिन बच्चा होने के कारण उसका जहर तेजी से नहीं फैला। इसी वजह से युवक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments