गायघाट में बड़ा मंगल के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत बजरंगबली की विशेष पूजा और आरती के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों को पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। गायघाट और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने इस भंडारे के प्रसाद का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस भंडारे को सफल बनाने में शिवम गुप्ता, दिनेश कुमार, खुशीराम साहू, विशाल साहू, राहुल सोनी, अरविंद पोरवाल और पारस शर्मा सहित कई सदस्यों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गायघाट में बड़ा मंगल भंडारे का आयोजन:बजरंगबली की पूजा कर पूड़ी-सब्जी का प्रसाद बांटा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












