लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से एक अज्ञात युवती का छह टुकड़ों में कटा शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव को बेहद शातिराना अंदाज में बक्से और बैग में भरकर ट्रेन में छोड़ दिया गया था।
रविवार सुबह जब ट्रेन गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो स्लीपर कोच एस-1 में लावारिस बक्सा और बैग पड़े होने की सूचना रेलवे पुलिस को मिली। जांच के दौरान बक्सा खोला गया तो उसमें युवती का सिर कटा धड़ मिला। वहीं पास रखे बैग से पॉलीथीन में पैक हाथ और पैर बरामद हुए। हालांकि शव का सिर अब तक नहीं मिला है। इस खौफनाक दृश्य को देखकर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के होश उड़ गए।
सूचना मिलते ही जीआरपी, रेलवे पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी धारदार हथियार या इलेक्ट्रॉनिक कटर से काटा गया है। हत्यारों ने शव को इस तरह पैक किया था कि बाहर खून के निशान तक दिखाई नहीं दिए।
पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही है। शव पर रंग-बिरंगा सूट मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती ग्रामीण क्षेत्र की हो सकती है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस करीब 20 स्टेशनों से गुजरती है। ऐसे में पुलिस अब ट्रेन के पूरे रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बक्सा और बैग ट्रेन में किस स्टेशन से चढ़ाया गया।
एसीपी रेलवे रोहित मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का विवरण जुटाया जा रहा है, जबकि सामान्य टिकट से यात्रा करने वालों की पहचान करना जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।
ट्रेन की बोगी से युवती का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी, बक्शे में मिला महिला का धड़, मंजर देख कांप उठा कलेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












