Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू नदी पर पुल निर्माण को लेकर बातचीत:किसानों से मुआवजे और कच्चे...

सरयू नदी पर पुल निर्माण को लेकर बातचीत:किसानों से मुआवजे और कच्चे मार्ग पर बनी सहमति

#बस्ती_न्यूज

चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर सरयू नदी (घाघरा) पर बनने वाले पुल के निर्माण को लेकर किसानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक नायब तहसीलदार हर्रैया शौकत अली और सहायक अभियंता एनएचएआई अरविंद कुमार पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। पुल निर्माण के लिए भारी मशीनों को नदी के तट तक पहुंचाने हेतु किसानों के खेतों से होकर एक कच्चे मार्ग का निर्माण किया जाना है। इस मार्ग के निर्माण को लेकर किसानों से सहमति ली गई। बैठक में प्रभावित होने वाले किसानों को उनकी खतौनी के अनुसार जल्द से जल्द मुआवजे का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। किसानों ने कच्चे मार्ग के निर्माण में कोई बाधा उत्पन्न न करने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक संजय शर्मा, सौरभ कुमार, भू-अध्यापित अमीन रणविजय प्रताप, कानूनगो मुख्तार अहमद, लेखपाल अजीत सिंह, श्रीराम सिंह और भगवान बक्स सिंह सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments