Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शादी की जिद पर किशोरी टावर पर चढ़ी:पहले से शादीशुदा है प्रेमी,...

शादी की जिद पर किशोरी टावर पर चढ़ी:पहले से शादीशुदा है प्रेमी, दो घंटे समझाने के बाद पुलिस ने नीचे उतारा


जिले के रूपईडीहा इलाके में बुधवार सुबह करीब आठ बजे मोबाइल टावर पर एक किशोरी अचानक चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रूपईडीहा थाना क्षेत्र में स्थित सहजनवा ग्राम की रहने वाली एक 17 साल की नाबालिग किशोरी गांव के रहने वाले रमजान से शादी की जिद पर अड़ी है। रमजान पहले से विवाहित है। परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे। लड़कीनाबालिग भी है, जिसके कारण भी परिवार शादी के खिलाफ था। किशोरी पिछले करीब एक माह से रमजान के संपर्क में थी और लगातार उसी से विवाह की मांग कर रही थी। परिवार द्वारा कई बार समझाने के बावजूद वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। मां ने बताया कि वे उसकी उम्र पूरी होने पर उसकी शादी किसी अन्य स्थान पर तय करने की योजना बना रहे थे, लेकिन वह लगातार अपने फैसले पर अड़ी रही। इसी कारण वो आज टावर पर चढ़ गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर अपराध निरीक्षक गणेश तिवारी, उपनिरीक्षक कादिर खान, हरिश्चंद्र पांडे, अभिषेक सिंह, अभिषेक राय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे जिसके बाद करीब दो घंटे तक किशोरी को समझाने के बाद वो नीचे उतरी जिसके बाद सभी में राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments