लखनऊ । राजधानी के थाना निगोहाँ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 15 मई को ग्राम कांटा करौंदी में अमीषा यादव (उम्र लगभग 29 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की थी।
बाद में मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2022 में प्रेम विवाह के बाद पति, सास और ससुर द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी, जिससे आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली।थाना निगोहाँ में मु0अ0सं0-52/2026 धारा 82(2)/85/351(3) बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विक्रान्त यादव (पति) को 19.05.2026 को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जिला कारागार लखनऊ भेजा जा रहा है।
पूछताछ में सामने आई जानकारी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम विवाह हुआ था और बाद में आपसी मतभेद बढ़ गए थे, जिसके कारण पत्नी पिछले तीन वर्षों से मायके में रह रही थी।पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है तथा विवेचना जारी है।












