HomeHealth & Fitnessअमरोहा सड़क हादसा: वैगनआर की टक्कर में चार युवकों की मौत, दो...

अमरोहा सड़क हादसा: वैगनआर की टक्कर में चार युवकों की मौत, दो घायल, हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अमरोहा । उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र में दिल्ली की ओर जा रहे हाईवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन में पीछे से वैगनआर कार घुस जाने के कारण कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार चालक मोहम्मद सलमान (27) रामपुर जिले के पंखेवालान गेट बमनपुरी का रहने वाला था और टैक्सी चलाता था। सलमान के साथ अन्य युवक दिल्ली जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रामपुर से पांच युवक दिल्ली जाने की तैयारी में थे, लेकिन ट्रेन छूट जाने के बाद वे वैगनआर कार से रवाना हुए थे।
हादसा उस समय हुआ जब कार ख्यालीपुर ढाल से करीब 200 मीटर आगे पहुंची और सामने चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक सलमान सहित चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में तीन की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

हादसे में हसनैन और समेतुल इस्लाम घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments