Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वैवाही चौकी इंचार्ज बने SSI शशि प्रताप:नानपारा कोतवाली में SSI मदन लाल...

वैवाही चौकी इंचार्ज बने SSI शशि प्रताप:नानपारा कोतवाली में SSI मदन लाल को मिली तैनाती, बहराइच एसपी ने चलाया तबादला एक्सप्रेस


बहराइच के पुलिस विभाग में मंगलवार की देर रात तबादला एक्सप्रेस चलाया गया। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कई SI के तबादले किए हैं। यह आदेश जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के कार्यवृत्त 19 मई के आधार पर जारी किया गया। जारी तबादला सूची के अनुसार, कोतवाली नानपारा में तैनात वरिष्ठ SI शशि प्रताप सिंह को थाना खैरीघाट क्षेत्र की वैवाही पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। वहीं, थाना विशेश्वरगंज में तैनात SI उदय प्रताप का तबादला कोतवाली नानपारा किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात SI मदन लाल को कोतवाली नानपारा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSI) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments