Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सेहरी गांव में सवा लाख शिवलिंग रुद्राभिषेक:मलमास के अवसर पर विशेष महायज्ञ...

सेहरी गांव में सवा लाख शिवलिंग रुद्राभिषेक:मलमास के अवसर पर विशेष महायज्ञ का आयोजन


महादेव घुरहू क्षेत्र के सेहरी गांव में 18 से 28 मई तक एक विशाल महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ का नाम’शाम्बसदाशिव शाम्ब सदाशिव’ नामक महायज्ञ में सवा लाख मिट्टी के शिवलिंग स्थापित कर उनका रुद्राभिषेक किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यज्ञ के दौरान महिलाएं प्रतिदिन अपने घरों से मिट्टी के शिवलिंग बनाकर लाती हैं। इन शिवलिंगों को यज्ञ मंडप में विधि-विधान से स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के उपरांत इन शिवलिंगों को गांव के तालाब में विसर्जित किया जाता है। इसके अतिरिक्त, 101 महिलाओं द्वारा कलश स्थापित कर बेदी पूजन, कलश पूजन और गणेश पूजन किया जा रहा है। तत्पश्चात, रुद्राभिषेक की प्रक्रिया भी पूर्ण विधि-विधान से संपन्न की जा रही है। इस आयोजन में गांव और क्षेत्र की महिलाएं विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यज्ञ के आचार्य प्रिंस त्रिपाठी हैं। पंडित राम बच्चन मिश्रा ने बताया कि विशेष मलमास होने के कारण यज्ञ की शुरुआत 18 मई से की गई है। मुख्य यजमानों ने जानकारी दी कि यह महायज्ञ गांव एवं क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हो रहा है, जिसमें भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार दान-दक्षिणा दे रहे हैं। इस अवसर पर राजेंद्र मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, लाल बाबू मिश्रा, शेषराम यादव, पवन मिश्रा, संजय मिश्रा, अटल मिश्रा, शालिकराम विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments