शिवपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रामपुर निवासी परिक्रमा पटेल ने शासन-प्रशासन से इलेक्ट्रिक साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की है। एक पैर से दिव्यांग परिक्रमा का कहना है कि इलेक्ट्रिक साइकिल मिलने से उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी और वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगी। बुधवार सुबह अपनी पीड़ा बताते हुए परिक्रमा पटेल ने कहा कि गरीबी के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। दिव्यांगता की वजह से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार वे खुद को परिजनों पर बोझ महसूस करती हैं। परिक्रमा ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि उन्हें इलेक्ट्रिक साइकिल मिल जाए तो उनकी जिंदगी काफी हद तक आसान हो सकती है। वहीं, शिवपुर एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिक्रमा पटेल की समस्या उनके संज्ञान में आ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
शिवपुर के दिव्यांग परिक्रमा ने मांगी इलेक्ट्रिक साइकिल:बोले- आवागमन में होती है परेशानी, एडीओ पंचायत ने दिया आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












