सिद्धार्थनगर जनपद के आदर्श नगर पंचायत भारतभारी स्थित शहनाई मैरेज हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन सत्र के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और भारतीय जनसंघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण वर्ग में भारतभारी मण्डल और मिठवल मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए आगामी चुनावी एवं सामाजिक गतिविधियों में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक विषयों, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद, सेवा कार्य एवं बूथ सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और पूरा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न:भारतभारी में हुआ तीन दिवसीय आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











