Homeदेश (National)4 दिन आसमान से आफत बरसेगी, किसान परेशान, दिल्ली से पंजाब तक...

4 दिन आसमान से आफत बरसेगी, किसान परेशान, दिल्ली से पंजाब तक जानिए मौसम का हाल

मार्च महीने की शुरुआत में अचानक से तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ने लगी थी लेकिन बाद में मौसम ने करवट ली और बारिश का दौर शुरू हुआ। अब मार्च महीने की विदाई हो रही है तो भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3-4 दिन तक उत्तर भारत में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मार्च से यूपी, दिल्ली, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश आफत मचाने वाली है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड तक तूफानी हवा चल सकती है। यह बराश किसानों के लिए आफत बन सकती है।

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले आज दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बारिश, गरज-चमक और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का हो पाएगा गुर्जर समाज? दादरी से क्या संदेश दे रहे हैं

आज का मौसम

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मुताबिक 30 मार्च को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है, इसके साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इसको लेकर मौसम विभाग ने पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर, जालंधर और फिरोजपुर जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, कैथल, पानीपत, रेवाड़ी, हिसार, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ में और हिमाचल के शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, हमीरपुर, मनाली में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान के जयपुर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, बूंदी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज और कल उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 30 मार्च को जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान और उत्तराखंड में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत

मौसम विभाग के अनुसार, आज 30 मार्च को बिहार और झारखंड में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। बिहार के पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है लेकिन संभावना कम है। हालांकि, 2 अप्रैल तक इन दोनों राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा में, 31 मार्च से 2 अप्रैल तक बिहार, बंगाल और झारखंड में बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और कल गरज, बिजले मकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आज से 1 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: भारत के एक कदम से चीन में कैसे महंगा होगा डीजल और पेट्रोल?

अन्य राज्यों का हाल

मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश और विदर्भ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ-साथ मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र गुजरात और मराठवाड़ा में कुछ हिस्सों को छोड़कर मौसम सामान्य रहेगा। दक्षिण में तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments