श्रावस्ती जनपद के जमुनहा क्षेत्र के नासिरगंज कस्बे में छह दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आलोक गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी, खेल प्रेमी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान आलोक गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना सिखाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम बनते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। आलोक गुप्ता ने यह भी कहा कि यदि वह चुनाव जीतते हैं, तो हर वर्ष युवाओं की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों का समर्थन और आयोजन कराते रहेंगे। टूर्नामेंट के व्यवस्थापक समीर ने बताया कि यह प्रतियोगिता का आठवां सीजन है, जिसमें कई जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 30 हजार रुपए नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उद्घाटन मैच के दौरान दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया। देर रात तक मैदान तालियों और खिलाड़ियों के उत्साह से गूंजता रहा।
नासिरगंज में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन:विजेता टीम को ट्राफी के साथ मिलेंगे 30 हजार रुपए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












