Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में बेलौहा पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़:डीजल-पेट्रोल के लिए घंटों लाइन...

सिद्धार्थनगर में बेलौहा पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़:डीजल-पेट्रोल के लिए घंटों लाइन में लगे लोग


सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा ब्लॉक अंतर्गत बेलौहा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार सुबह से ही डीजल और पेट्रोल लेने वालों की भारी भीड़ देखी गई। कुछ उपभोक्ता बुधवार शाम से ही डीजल के लिए कतार में खड़े थे। सुबह से सैकड़ों की संख्या में बाइक, चार पहिया वाहन और गैलन लेकर लोग पंप पर जमा हो गए। इस कारण कुछ समय के लिए मार्ग भी बाधित हो गया। स्थिति को देखते हुए पंप कर्मचारियों ने लोगों को कतारबद्ध कर व्यवस्था संभाली। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पंप मालिक सौरभ बोरा ने बताया कि पंप पर डीजल और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार ही ईंधन लेने की अपील की, ताकि सभी को आसानी से तेल मिल सके। पंप प्रबंधन ने बाइक में 200 रुपये तक का पेट्रोल, गैलन में किसानों को 1000 रुपये तक का डीजल और चार पहिया वाहनों में 2000 रुपये तक का डीजल देने की व्यवस्था की है। हालांकि, मौके पर मौजूद भीड़ और लंबी कतारें ईंधन की कमी की आशंका को दर्शाती रहीं, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राज गुप्ता, हरिओम पांडेय, अंकित गुप्ता, आदित्य गुप्ता, राधेश्याम, रामबेलस वर्मा, घनश्याम गुप्ता सहित अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले समय में परेशानी और बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments