महराजगंज के लक्ष्मीपुर में ‘प्रोजेक्ट पहचान’ अभियान के तहत जन्म से छह वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और जन्मजात बीमारियों की समय रहते पहचान के लिए लक्ष्मीपुर ब्लॉक सभागार में एक प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अंजली पाण्डेय ने की। बैठक में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, एएनएम तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अभियान के तहत प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर जन्म से छह वर्ष तक के सभी बच्चों की स्क्रीनिंग करेंगे। चिन्हित बच्चों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर कर उनका शत-प्रतिशत निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा जन्मजात या विकास संबंधी बीमारी के कारण इलाज से वंचित न रहे। ब्लॉक प्रमुख अंजली पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि सरकार बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय से कार्य करने का आह्वान किया ताकि प्रत्येक पात्र बच्चे तक इस योजना का लाभ पहुंच सके। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 28 प्रकार की जन्मजात एवं विकास संबंधी बीमारियों की पहचान की जाएगी। इनमें न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, डाउन सिंड्रोम, क्लब फुट, कटे होंठ एवं तालू, जन्मजात मोतियाबिंद, बहरापन, गंभीर एनीमिया तथा गंभीर कुपोषण जैसी बीमारियां शामिल हैं। समय रहते पहचान होने पर इन बच्चों का उपचार पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा। कार्यक्रम में बीडीओ प्रभारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत दिनेश चंद पाठक, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. मुहम्मद उमर, डॉ. मनीष कश्यप सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं एएनएम उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
‘प्रोजेक्ट पहचान’ अभियान शुरू, बच्चों की होगी घर-घर स्क्रीनिंग:लक्ष्मीपुर में जन्म से 6 वर्ष तक के बच्चों में 28 जन्मजात बीमारियों की पहचान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












