Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में कुवानों नदी में मिला बुजुर्ग का शव:साइकिल लेकर घर से...

बस्ती में कुवानों नदी में मिला बुजुर्ग का शव:साइकिल लेकर घर से निकले थे, देर तक न लौटन पर घर वालों ने शुरू की तलाश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र में अमहट घाट स्थित कुवानों नदी से शुक्रवार सुबह 9 बजे एक बुजुर्ग का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के तुर्कहिया निवासी 66 वर्षीय हरीश चंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि हरीश चंद्र गुरुवार सुबह करीब छह बजे साइकिल लेकर घर से निकले थे। उन्होंने घर में किसी को अपने गंतव्य के बारे में नहीं बताया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों को अमहट घाट के पास हरीश चंद्र की साइकिल खड़ी मिली। इसे देखकर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। इसी दौरान कुवानों नदी में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान हरीश चंद्र के तौर पर हुई। हरीश चंद्र कपड़े धोने का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी दो विवाहित बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments