#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत महाराजगंज में हाईवे किनारे नालियों की खुदाई का कार्य पिछले डेढ़ माह से अधूरा पड़ा है। खुदाई से निकली मिट्टी और कूड़ा-कचरा सड़क किनारे जमा होने से गंदगी और बदबू का माहौल है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। मौके पर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर के पीछे कूड़े का ढेर जमा है। वहीं, मिट्टी के ढेरों के कारण सड़क संकरी हो गई है। इसी संकरी सड़क से वाहन और राहगीर गुजरने को मजबूर हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सावन मास शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में इसी मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़ भक्त गुजरेंगे। अधूरी नाली, मिट्टी के ढेर और सड़क किनारे फैली गंदगी नंगे पांव चलने वाले शिवभक्तों के लिए बड़ी समस्या बन सकती है। बारिश होने पर यह मिट्टी कीचड़ में बदलकर स्थिति को और गंभीर कर सकती है। यह मामला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी प्रमुखता से उठाया जा चुका है। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बस्ती को पत्र लिखकर NHI से कांवड़ यात्रा मार्ग पर हाईवे को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की थी। ग्राम प्रधान विनोद कसौधन ने बताया कि उन्होंने भी संबंधित विभाग से कई बार अनुरोध किया है, क्योंकि कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर भारी भीड़ उमड़ती है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने में मात्र एक सप्ताह शेष है, ऐसे में समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए। विनोद निषाद और धूपचंद कसौधन सहित अन्य स्थानीय लोगों ने भी व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती हाईवे पर डेढ़ माह से नाली खुदाई अधूरी:सड़क किनारे मिट्टी-कचरा, कांवड़ यात्रा में बढ़ सकती है दिक्कत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












