Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोंडा इलेवन ने ट्विंकल इलेवन बहराइच को हराया:NCC नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के...

गोंडा इलेवन ने ट्विंकल इलेवन बहराइच को हराया:NCC नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में दर्ज की शानदार जीत


नासिरगंज में खेले जा रहे एनसीसी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में गोंडा इलेवन ने ट्विंकल इलेवन बहराइच को हरा दिया। गोंडा की टीम ने अपने बल्लेबाजों के विस्फोटक प्रदर्शन के दम पर यह जीत हासिल की और टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोंडा इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान अमन खान मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद फहद और शादाब हाशमी ने मोर्चा संभाला। फहद ने बहराइच के गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए मात्र 15 गेंदों पर 4 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 45 रनों की आतिशी पारी खेली। उनका साथ देते हुए शादाब हाशमी ने भी सिर्फ 11 गेंदों पर 4 छक्के और 1 चौका जड़कर 35 रनों की नाबाद पारी खेली। अंत में जीशान खान ने 13 रन जोड़े। इन धुआंधार पारियों और 31 अतिरिक्त रनों की बदौलत सिंह इलेवन गोंडा ने निर्धारित 8 ओवरों में 4 विकेट खोकर 138 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्विंकल इलेवन बहराइच की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। टीम ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया, लेकिन विशाल स्कोर के दबाव के कारण वे अपेक्षित गति से रन नहीं बना सके। बहराइच की ओर से अमन अली ने 11 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए। उनके साथ सौरभ सिंह ने भी महज 5 गेंदों पर 2 छक्कों के साथ नाबाद 17 रनों की तेज पारी खेली। हालांकि, रनों के भारी अंतर के कारण बहराइच की टीम 3.2 ओवरों में 1 विकेट पर 55 रन ही बना सकी और मैच सिंह इलेवन गोंडा के पक्ष में चला गया। गोंडा की तरफ से गेंदबाज अहमद रज़ा को एकमात्र सफलता मिली, जिन्होंने अपने ओवर में केवल 7 रन देकर 1 विकेट झटका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments