सिद्धार्थनगर जनपद में डीजल और पेट्रोल की किल्लत लगातार बढ़ रही है। जिले के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे हालात बिगड़ गए हैं। खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में डीजल की बढ़ी मांग ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। पेट्रोल पंपों के बाहर सड़कों पर ट्रैक्टर, टेंपो, पिकअप, कार और मोटरसाइकिलों की लंबी कतारें लग गई हैं। कई स्थानों पर सड़कें जाम जैसी स्थिति में पहुंच गई हैं। भीषण गर्मी के बीच घंटों लाइन में खड़े लोग प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। किसानों और छोटे वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक भास्कर की टीम ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित बांसी स्टैंड के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का दौरा किया, जहां स्थिति बेकाबू दिखी। पेट्रोल पंप के बाहर सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टरों की लंबी लाइनें लगी थीं। पिकअप, टेंपो और कार चालक भी घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। डीजल भरवाने के लिए गैलन लेकर पहुंचे लोगों की भी लंबी कतारें थीं। कई लोग सड़क किनारे बैठकर अपने नंबर का इंतजार करते नजर आए। तेज धूप और उमस के बीच घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद डीजल मिलने की कोई निश्चितता नहीं थी। कुछ वाहन चालक कर्मचारियों से बहस करते भी दिखाई दिए। किसान रामविलास यादव ने बताया कि वह रात दो बजे से ट्रैक्टर लेकर लाइन में लगे हैं, लेकिन सुबह तक भी उनका नंबर नहीं आया। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खेत की जुताई करनी है और धान की तैयारी चल रही है, लेकिन डीजल न मिलने से खेती पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी।
सिद्धार्थनगर में डीजल-पेट्रोल का संकट गहराया:पंपों पर बेकाबू भीड़, रात से लाइन में लगे किसान, खेती प्रभावित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












