लखनऊ। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक महामंत्री ‘फार्मेसी रत्न’ स्व राम उजागिर पांडेय की 23वी पुण्यतिथि पर आज प्रदेश के फार्मेसिस्टों ने उनके बताए सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यालय बलरामपुर चिकित्सालय में सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।
जिसमें एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला, फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव, डीपीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा,कोषाध्यक्ष अजय पांडे, शंकर पटेल, मनमोहन मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, अजीत मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, संगीता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
अध्यक्ष संदीप बडोला ने स्वर्गीय पांडे को याद किया और कहा कि संगठन उनके बताए रास्ते पर चलने को प्रतिबद्ध है, स्व राम उजागर पांडे ने सतत संघर्ष करते हुए फार्मासिस्ट संवर्ग में चीफ फार्मेसिस्ट से लेकर संयुक्त निदेशक तक के पद सृजित कराये। सुनील यादव ने स्वर्गीय राम उजागर पांडे को फार्मेसी समाज के लिए एक चिंतनशील, सतत संघर्षशील और कर्मचारियों के हृदय में बसने वाला नेता बताते हुए कहा कि स्व पांडेय जी ने फार्मेसी छात्रों को एकजुट करके संघर्ष की शुरुआत की थी और डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का गठन किया था।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,सिविल चिकित्सालय में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गई, वरिष्ठ चीफ फार्मेसिस्ट दया शंकर पांडे, जीसी दुबे ने स्व पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा का शुभारंभ किया ।
फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












