श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मिश्रौलिया के हिम्मत पुरवा में एक 20 वर्षीय विवाहिता नसरीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां ने बताया कि नसरीन की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हिम्मत पुरवा दाखिला मिश्रौलिया निवासी आरिफ से हुई थी। परिजनों के अनुसार, उन्हें देर रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि उनकी बेटी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मृतका की मां का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने नसरीन के शरीर पर कई चोटों के निशान देखे। इन निशानों के आधार पर उन्होंने अपनी बेटी की मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतका की मां से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिम्मत पुरवा में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












