Homeक्राइम (Crime)निष्पक्ष चकबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा...

निष्पक्ष चकबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बरेली: बरेली जिले के तहसील मीरगंज क्षेत्र के ग्राम वफ़री अब्दुल नवीपुर के ग्रामीणों ने गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं और पक्षपात का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी मीरगंज को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष चकबंदी कराने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही है। किसानों ने मांग की कि जिस स्थान पर किसानों की मूल भूमि स्थित है, उसी आधार पर चक निर्धारित किए जाएं और गाटों के अनुसार सही तरीके से चक काटे जाएं। उनका कहना है कि गलत तरीके से चक निर्धारण होने से किसानों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार चकबंदी प्रक्रिया पूरी कराई जाए। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में रामप्रसाद, जीवाराम मौर्य, मोहनलाल, हरपाल सीपी, कृष्ण पाल, रूपराम, नन्हें लाल, परमानन्द, रामवीर मौर्य, छत्रपाल और राम रतन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments