HomeHealth & Fitnessमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है।

ड्रोन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल, वीआईपी रूट, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी बनाए रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक बिंदु पर पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments