ठूठीबारी स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के कुल 650 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सामान्य ज्ञान और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रियंश पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार के रूप में एक साइकिल प्रदान की गई। नैतिक जायसवाल द्वितीय और स्नेही प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। प्राइमरी वर्ग में अमृता वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि यश मिश्रा द्वितीय और सरफराज खान तृतीय स्थान पर रहे। इन विजेताओं को पंखा, स्टडी टेबल और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, दोनों वर्गों के 20-20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में टिफिन भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता और पूर्व प्रधानाचार्य भगवती वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नंद प्रसाद चौधरी, प्रधानाचार्य मोहन चौधरी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
ठूठीबारी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:650 छात्रों ने लिया भाग, प्रियांश-अमृता ने जीते प्रथम पुरस्कार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










