Homeदेश (National)'रक्षा-ट्रेड पर बात और अमेरिका आने का न्यौता', मोदी-रूबियो के बीच क्या...

‘रक्षा-ट्रेड पर बात और अमेरिका आने का न्यौता’, मोदी-रूबियो के बीच क्या बात हुई?

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। रूबियो ने पीएम मोदी से मिलकर उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका आने का न्यौता दिया। इस न्यौते से साफ हो गया कि पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच आई कड़वाहट को दूर करने के लिए कुटनीतिक बातचीत जारी है।

मोदी और रूबियो ने इस मुलाकात में भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत की। साथ ही रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों, पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि रूबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका की यात्रा का न्यौता दिया है।

राजदूत गोर ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से निमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट ठप, भड़के अभिजीत दिपके

मोदी-ट्रंप के बीच मजबूत संबंध- मार्को रूबियो

दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच करीबी रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच एक मजबूत पुराना निजी संबंध है। रूबियो ने कहा, ‘पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच एक पर्सनल रिश्ता है, जो पहले एडमिनिस्ट्रेशन से लगातार है। राष्ट्रपति ट्रंप को यहां आने का मौका मिला था और यह दूसरे एडमिनिस्ट्रेशन में भी जारी रहा है। आप उनके बीच का कनेक्शन देख सकते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘नेताओं के बीच का संबंध बहुत जरूरी है। दोनों बहुत सीरियस नेता हैं जो सिर्फ शॉर्ट टर्म पर ही नहीं बल्कि लॉन्ग टर्म पर भी फोकस करते हैं।’

पीएम मोदी ने क्या कहा?

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मिलकर मुझे प्रसन्नता हुई। हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।’

द्विपक्षीय सहयोग जारी रखेंगे दोनों देश

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक हित के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने प्रधानमंत्री मोदी को रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और दोनों देशों के लागों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में निरंतर प्रगति के बारे में जानकारी दी।’

यह भी पढ़ें: देश के इस शहर में मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल, देखें टॉप 10 लिस्ट

पीएमओ ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका का दृष्टिकोण साझा किया। PMO ने कहा कि मोदी ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संघर्षों का संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान दोहराया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मंत्री रूबियो से राष्ट्रपति ट्रंप को उनकी शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि वे भविष्य में भी आपसी संवाद और आदान-प्रदान जारी रहने की आशा रखते हैं।’

जयशंकर-रूबियों की रविवार को मुलाकात

रविवार को मार्को रूबियो भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिए हाई लेव मीटिंग करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री सोमवार को आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे और फिर मंगलवार सुबह क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दिल्ली लौटेंगे। इस चार-दिवसीय यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना है, जिनमें पिछले साल के मध्य से ही तनाव है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments