रिपोर्ट – रमेश चंद्र
एम एन टी न्यूज़, जिला संवाददाता बस्ती
बस्ती। जनपद बस्ती के रुधौली थाना सभागार में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार नीरज कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से की। समाधान दिवस में क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
थाना समाधान दिवस में कुल 32 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 31 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित दर्ज की गई। प्राप्त शिकायतों में से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि वे मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें और समयबद्ध तरीके से शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का पारदर्शी एवं त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। समाधान दिवस में राजस्व विभाग के कर्मचारी, पुलिसकर्मी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रुधौली थाना सभागार में संपूर्ण थाना समाधान दिवस आयोजित, 32 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












