रूपईडीहा के बाबागंज पुलिस चौकी पर शनिवार देर शाम 6 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। चौकी इंचार्ज शिवेश शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस बैठक में रूपईडीहा थाना के अपराध निरीक्षक गणेश तिवारी ने बकरा ईद का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आवाहन किया। इस बैठक में बाबागंज, सलारपुर, बनकुरी और सुजौली सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग उपस्थित रहे। जमुनहा बाबागंज के प्रधान प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अनवर ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाबागंज क्षेत्र गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जहां सभी त्योहार हमेशा शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बकरा ईद का त्योहार भी इसी भावना के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी शिवपूजन सिंह, डॉक्टर अख्तर प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अनवर और दुर्गेश, मोoजाबिर उत्तम पूर्व प्रधान सुजौली सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बाबागंज पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक:बकरा ईद पर शांति और सौहार्द बनाने की अपील
RELATED ARTICLES












